Wednesday, August 17, 2011

झाँसी वाली रानी थी

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी,
गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी।
चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,
नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,
बरछी ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी।
वीर शिवाजी की गाथायें उसकी याद ज़बानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार,
देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार,
नकली युद्ध-व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार,
सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना ये थे उसके प्रिय खिलवार।
महाराष्टर-कुल-देवी उसकी भी आराध्य भवानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
हुई वीरता की वैभव के साथ सगाई झाँसी में,
ब्याह हुआ रानी बन आई लक्ष्मीबाई झाँसी में,
राजमहल में बजी बधाई खुशियाँ छाई झाँसी में,
चित्रा ने अर्जुन को पाया, शिव से मिली भवानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
उदित हुआ सौभाग्य, मुदित महलों में उजियाली छाई,
किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई,
तीर चलाने वाले कर में उसे चूड़ियाँ कब भाई,
रानी विधवा हुई, हाय! विधि को भी नहीं दया आई।
निसंतान मरे राजाजी रानी शोक-समानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
बुझा दीप झाँसी का तब डलहौज़ी मन में हरषाया,
राज्य हड़प करने का उसने यह अच्छा अवसर पाया,
फ़ौरन फौजें भेज दुर्ग पर अपना झंडा फहराया,
लावारिस का वारिस बनकर ब्रिटिश राज्य झाँसी आया।
अश्रुपूर्णा रानी ने देखा झाँसी हुई बिरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
अनुनय विनय नहीं सुनती है, विकट शासकों की माया,
व्यापारी बन दया चाहता था जब यह भारत आया,
डलहौज़ी ने पैर पसारे, अब तो पलट गई काया,
राजाओं नव्वाबों को भी उसने पैरों ठुकराया।
रानी दासी बनी, बनी यह दासी अब महरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
छिनी राजधानी दिल्ली की, लखनऊ छीना बातों-बात,
कैद पेशवा था बिठुर में, हुआ नागपुर का भी घात,
उदैपुर, तंजौर, सतारा, करनाटक की कौन बिसात?
जबकि सिंध, पंजाब ब्रह्म पर अभी हुआ था वज्र-निपात।
बंगाले, मद्रास आदि की भी तो वही कहानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
रानी रोयीं रिनवासों में, बेगम ग़म से थीं बेज़ार,
उनके गहने कपड़े बिकते थे कलकत्ते के बाज़ार,
सरे आम नीलाम छापते थे अंग्रेज़ों के अखबार,
‘नागपूर के ज़ेवर ले लो लखनऊ के लो नौलख हार’।
यों परदे की इज़्ज़त परदेशी के हाथ बिकानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
कुटियों में भी विषम वेदना, महलों में आहत अपमान,
वीर सैनिकों के मन में था अपने पुरखों का अभिमान,
नाना धुंधूपंत पेशवा जुटा रहा था सब सामान,
बहिन छबीली ने रण-चण्डी का कर दिया प्रकट आहवान।
हुआ यज्ञ प्रारम्भ उन्हें तो सोई ज्योति जगानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
महलों ने दी आग, झोंपड़ी ने ज्वाला सुलगाई थी,
यह स्वतंत्रता की चिनगारी अंतरतम से आई थी,
झाँसी चेती, दिल्ली चेती, लखनऊ लपटें छाई थी,
मेरठ, कानपूर, पटना ने भारी धूम मचाई थी,
जबलपूर, कोल्हापूर में भी कुछ हलचल उकसानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
इस स्वतंत्रता महायज्ञ में कई वीरवर आए काम,
नाना धुंधूपंत, ताँतिया, चतुर अज़ीमुल्ला सरनाम,
अहमदशाह मौलवी, ठाकुर कुँवरसिंह सैनिक अभिराम,
भारत के इतिहास गगन में अमर रहेंगे जिनके नाम।
लेकिन आज जुर्म कहलाती उनकी जो कुरबानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
इनकी गाथा छोड़, चले हम झाँसी के मैदानों में,
जहाँ खड़ी है लक्ष्मीबाई मर्द बनी मर्दानों में,
लेफ्टिनेंट वाकर आ पहुँचा, आगे बड़ा जवानों में,
रानी ने तलवार खींच ली, हुया द्वन्द्ध असमानों में।
ज़ख्मी होकर वाकर भागा, उसे अजब हैरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
रानी बढ़ी कालपी आई, कर सौ मील निरंतर पार,
घोड़ा थक कर गिरा भूमि पर गया स्वर्ग तत्काल सिधार,
यमुना तट पर अंग्रेज़ों ने फिर खाई रानी से हार,
विजयी रानी आगे चल दी, किया ग्वालियर पर अधिकार।
अंग्रेज़ों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी रजधानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
विजय मिली, पर अंग्रेज़ों की फिर सेना घिर आई थी,
अबके जनरल स्मिथ सम्मुख था, उसने मुहँ की खाई थी,
काना और मंदरा सखियाँ रानी के संग आई थी,
युद्ध श्रेत्र में उन दोनों ने भारी मार मचाई थी।
पर पीछे ह्यूरोज़ आ गया, हाय! घिरी अब रानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
तो भी रानी मार काट कर चलती बनी सैन्य के पार,
किन्तु सामने नाला आया, था वह संकट विषम अपार,
घोड़ा अड़ा, नया घोड़ा था, इतने में आ गये अवार,
रानी एक, शत्रु बहुतेरे, होने लगे वार-पर-वार।
घायल होकर गिरी सिंहनी उसे वीर गति पानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
रानी गई सिधार चिता अब उसकी दिव्य सवारी थी,
मिला तेज से तेज, तेज की वह सच्ची अधिकारी थी,
अभी उम्र कुल तेइस की थी, मनुज नहीं अवतारी थी,
हमको जीवित करने आयी बन स्वतंत्रता-नारी थी,
दिखा गई पथ, सिखा गई हमको जो सीख सिखानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
जाओ रानी याद रखेंगे ये कृतज्ञ भारतवासी,
यह तेरा बलिदान जगावेगा स्वतंत्रता अविनासी,
होवे चुप इतिहास, लगे सच्चाई को चाहे फाँसी,
हो मदमाती विजय, मिटा दे गोलों से चाहे झाँसी।
तेरा स्मारक तू ही होगी, तू खुद अमिट निशानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।

Friday, March 18, 2011

पत्ता पत्ता

पत्ता पत्ता बूटा बूटा
हाल हमारा जाने है, पत्ता पत्ता...
जाने न जाने गुल ही न जाने
बाग तो सारा जाने है, पत्ता पत्ता...

...कोई किसी को चाहे, तो क्यूं गुनाह समझते हैं लोग
कोई किसी की खातिर, तरसे अगर तो हँसते हैं लोग
बेगाना आलम है सारा, यहाँ तो कोई हमारा
दर्द नहीं पहचाने है, पत्ता पत्ता...

चाहत के गुल खिलेंगे, चलती रहे हज़ार आँधियाँ
हम तो किसी चमन में, बाँधेंगे प्यार का आशियाँ
ये दुनिया बिजली गिराए, ये दुनिया काँटे बिछाए
इश्क़ मगर कब माने है, पत्ता पत्ता...

दिखलाएंगे जहाँ को, कुछ दिन जो ज़िन्दगानी है और
कैसे न हम मिलेंगे, हमने भी दिल में ठानी है और
अभी मतवाले दिलों की, मुहब्बत वाले दिलों की
बात कोई क्या जाने है, पत्ता पत्ता...

Tuesday, March 8, 2011

अंतर्राष्ट्रीय नारी दिवस पर हार्दिक बधाई



मैं नारी सदियों से स्व अस्तित्व की खोज में
फिरती हूँ मारी-मारी,कोई न मुझको माने जन
सब ने समझा व्यक्तिगत धन ,जनक के घर में कन्या धन
दान दे मुझको किया अर्पण,जब जन्मी मुझको समझा कर्ज़

दानी बन अपना निभाया फर्ज़,साथ में कुछ उपहार दिए
अपने सब कर्ज़ उतार दिए,सौंप दिया किसी को जीवन
कन्या से बन गई पत्नी धन,समझा जहां पैरों की दासी
अवांछित ज्यों कोई खाना बासी ,जब चाहा मुझको अपनाया

मन न माना तो ठुकराया,मेरी चाहत को भुला दिया
कांटों की सेज़ पे सुला दिया ,मार दी मेरी हर चाहत
हर क्षण ही होती रही आहत,माँ बनकर जब मैनें जाना
थोडा तो खुद को पहिचाना,फिर भी बन गई मैं मातृ धन
नहीं रहा कोई खुद का जीवन,चलती रही पर पथ अनजाना
बस गुमनामी में खो जाना,कभी आई थी सीता बनकर
पछताई मृगेच्छा कर कर,लांघी क्या इक सीमा मैने



हर युग में मिले मुझको ताने,राधा बनकर मैं ही रोई
भटकी वन वन खोई खोई,कभी पांचाली बनकर रोई
पतियों ने मर्यादा खोई,दांव पे मुझको लगा दिया
अपना छोटापन दिखा दिया,मैं रोती रही चिल्लाती रही
पतिव्रता स्वयं को बताती रही,भरी सभा में बैठे पांच पति
की गई मेरी ऐसी दुर्गति ,नहीं किसी का पुरुषत्व जागा
बस मुझ पर ही कलंक लागा,फिर बन आई झांसी रानी

नारी से बन गई मर्दानी,अब गीत मेरे सब गाते हैं
किस्से लिख-लिख के सुनाते हैं,मैने तो उठा लिया बीडा
पर नहीं दिखी मेरी पीडा,न देखा मैनें स्व यौवन
विधवापन में खोया बचपन,न माँ बनी मै माँ बनकर
सोई कांटों की सेज़ जाकर ,हर युग ने मुझको तरसाया
भावना ने मुझे मेरी बहकाया,कभी कटु कभी मैं बेचारी
हर युग में मै भटकी नारी

Thursday, March 3, 2011

महान भारत

. We live in a nation where Rice is Rs.40/- per kg and Sim Card is free.
2. Pizza reaches home faster than Ambulance and Police. 3. Car loan @ 5% but education loan @ 12%.
4. Students with 45% get in elite institutions thru quota system and those with 90% get out because of merit.
5. Where a millionaire can buy a cricket team instead of donating the money to any charity. 2 IPL teams are auctioned at 3300 crores and we are still a poor country where people starve for 2 square meals per day.
6. Where the footwear, we wear, are sold in AC showrooms, but vegetables, that we eat, are sold on the footpath.
7. Where everybody wants to be famous but nobody wants to follow the path to be famous.
8. Assembly complex buildings are getting ready within one year while public transport bridges alone take several years to be completed.
9. Where we make lemon juices with artificial flavors and dish wash liquids with real lemon . Think about it!
INCREDIBLE INDIA

Wednesday, March 2, 2011

ओम नम: शिवाय

महा शिवरात्रि पर्व पर विशेष



ओम नम: शिवाय

महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। यह पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। यह माना जाता है कि सृष्टि के प्रारम्‍भ में इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान् शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। शास्त्रों के अनुसार यह रात्रि भगवान शिव को अति प्रिय है। भगवान शिव की पूजा व जागरण करना ही इस पर्व की विशेषता है। इसमें रात्रि भर जागना एवं शिवाभिषेक करने का विधान है।धर्म शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि के महत्व का वर्णन स्वयं भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया था। भगवान शिव अभिषेक, वस्त्र, धूप तथा पुष्प से इतने प्रसन्न नहीं होते जितने कि शिवरात्रि के दिन व्रत उपवास रखने से होते हैं-
फाल्गुने कृष्णपक्षस्य या तिथि: स्याच्चतुर्दशी।
तस्यां या तामसी रात्रि: सोच्यते शिवरात्रिका।।
तत्रोपवासं कुर्वाण: प्रसादयति मां ध्रुवम्।
न स्नानेन न वस्त्रेण न धूपेन न चार्चया।
तुष्यामि न तथा पुष्पैर्यथा तत्रोपवासत:।।

ईशानसंहिता में बताया गया है कि फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि को आदिदेव भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभा वाले लिंगरूप में प्रकट हुए थे -
फाल्गुनकृष्णचतुर्दश्यामादिदेवी महानिशि।
शिललिंगतयोद्भुत: कोटिसूर्यसमप्रभ:।।

वैज्ञानिकता तथा अध्यात्म
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि में चंद्रमा सूर्य के समीप होता है। अत: वही समय जीवनरूपी चंद्रमा का शिवरूपी सूर्य के साथ योग-मिलन होता है। अत:इस चतुर्दशी को शिवपूजा करने से मनुष्‍यों को अभीष्टतम पदार्थों की प्राप्ति होती है। यही शिवरात्रि का रहस्य है। प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसीलिए इसे कालरात्रि अथवा महाशिवरात्रि कहा गया है। बैल को वाहन के रूप में स्वीकार करने वाले शिव कुरूप/अमंगल होने पर भी भक्तों का मंगल करते हैं। भगवान शिव को अठारह नामों से जाना जाता है तथा पूरे भारतवर्ष में 12 स्‍थानों पर शिव लिंग स्‍थापित हैं।


भगवान शिव के अठारह नाम :-
1- शिव
2- पशुपति
3- मृत्युंजय
4- त्रिनेत्र
5- पंचवक्त्र
6- कृत्तिवासा
7- शितिकंठ
8- खंडपरशु
9- प्रमथाधिव
10-गंगाधर
11-महेश्वर
12-रुद्र
13-विष्णु
14-पितामह
15-संसार वैद्य
16-सर्वज्ञ
17-परमात्मा
18-कपाली


बारह ज्‍यार्तिलिंगों के नाम :-
1- सोमनाथ,
2- मल्‍िलकार्जुन
3- महाकाल या महाकालेश्वर
4- ओंकारेश्वर और अमलेश्वर
5- केदारनाथ
6- भीमशंकर
7- विश्वनाथ
8- त्र्यम्बेकश्वर
9- वैद्यनाथ धाम
10-नागेश
11-रामेश्वरम
12-घुश्मेश्वर


अभिषेक :-
अभिषेक शब्द का अर्थ है स्नान करना या कराना। यह स्नान भगवान मृत्युंजय शिव को कराया जाता है। अभिषेक को आजकल रुद्राभिषेक के रुप में ही ज्यादातर पहचाना जाता है। अभिषेक के कई प्रकार तथा रुप होते हैं। किंतु आजकल विशेष रूप से रुद्राभिषेक ही कराया जाता है। रुद्राभिषेक का मतलब है भगवान रुद्र का अभिषेक यानि कि शिवलिंग पर रुद्रमंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। रुद्राभिषेक करना शिव आराधना का सर्वश्रेष्ठ तरीका माना गया है। शास्त्रों में भगवान शिव को जलधाराप्रिय:, माना जाता है। अभिषेक में उपयोगी वस्तुएं: अभिषेक साधारण रूप से तो जल से ही होता है। विशेष अवसर पर या सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि आदि पर्व के दिनों में गोदुग्ध या अन्य दूध मिला कर अथवा केवल दूध से भी अभिषेक किया जाता है। विशेष पूजा में दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से अलग-अलग अथवा सब को मिला कर पंचामृत से भी अभिषेक किया जाता है। तंत्रों में रोग निवारण हेतु अन्य विभिन्न वस्तुओं से भी अभिषेक करने का विधान है।
रुद्राभिषेक से लाभ् - यदि वर्षा चाहते हैं तो जल से रुद्राभिषेक करें, व्याधिओं के नाश के लिये कुशा से करें, यदि पशुओं कि कामना चाहते हैं तो दहि से रुद्राभिषेक करें, धन कि कामना चाहते हैं तो गन्ने के रस से रुद्रभिषेक करें।


अनुष्ठान :-

कारोबार में वृद्धि के लिए
महाशिवरात्रि के सिद्ध मुहर्त में पारद शिवलिंग को प्राण प्रतिष्ठित करवाकर स्थापित करने से व्यवसाय में वृद्धि व नौकरी में तरक्की मिलती है।
बाधाओं के विनाश के लिए
शिवरात्रि के प्रदोष काल में स्फटिक शिवलिंग को शुद्ध गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से स्नान करवाकर धूप-दीप जलाकर निम्न मंत्र का जाप करने से समस्त बाधाओं का शमन होता है। ॥ॐ तुत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्र: प्रचोदयात्॥
बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए
शिव मंदिर में लिंग पूजन कर दस हज़ार मंत्रों का जाप करने से प्राण रक्षा होती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर करें।
शत्रुओं के विनाश के लिए
शिवरात्रि को रूद्राष्टक का पाठ यथासंभव करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। मुक़दमे में जीत व समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
मोक्ष प्राप्ति के लिए
शिवरात्रि के दिन एक मुखी रूद्राक्ष को गंगाजल से स्नान कराकर धूप-दीप दिखा कर लकडी/पत्‍थर के पटले पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर स्थापित करें। शिव रूपी रूद्राक्ष के सामने बैठ कर सवा लाख मंत्र जप का संकल्प लेकर जाप आरम्‍भ करें। जप शिवरात्रि के बाद भी जारी रखें। ॐ नम: शिवाय।